Day : 26 January 2026
आत्मसंवाद / Inner Dialogue – DAILY

आज मन ने कहा—
धारा के साथ बहो।
हर मोड़ से लड़ना ज़रूरी नहीं,
कुछ रास्ते
ख़ुद मंज़िल तक ले जाते हैं।
जहाँ विरोध थकाता है,
वहीं स्वीकार
शांत कर देता है।
आज बहना चुना है—
पूरा भरोसा रखकर,
हल्के मन के साथ।
–Rakesh Karwasra
copyright@rakeshkarwasra.com