Day : 31 Janaury 2026 आज खुद से कहा—तू ज़िम्मेदार नहीं,तू लगातार चुप रहने की कीमत चुका रहा है। जो तूने “चलने दिया”,वही धीरे-धीरेतेरी हदें तय करने लगा। कड़वा सच ये है—तुझे सबसे ज़्यादा चोटदूसरों से नहीं,खुद से किए गए समझौतों ने दी है। –Rakesh Karwasra copyright@rakeshkarwasra.com
Tag: inner dialogue daily
आत्मसंवाद | Inner Dialogue – DAILY
Day : 29 Janaury 2026 आज खुद से कहा—सब कुछ वैसा नहीं है जैसा चाहा था,पर आज भीकाफी कुछ मेरे साथ खड़ा है। मैंने जो सीखा,वही मेरी असली कमाई है।और आज का दिनमुझे एक और बेहतर बनने कामौका दे गया। -Rakesh Karwasra copyright@rakeshkarwasra.com
आत्मसंवाद | Inner Dialogue – DAILY
Day : 27 Janaury 2026 आज खुद से कहा—काम की रफ़्तार नेमेरे भीतर के इंसान को पीछे छोड़ दिया था।मैं निभाता चला गया,पर जीना भूल रहा था। आज मैंने तय किया—मैं मेहनत करूँगा,पर अपनी शांति की क़ीमत पर नहीं।क्योंकि जो खुद से कट जाए,वह काम से भी जुड़ा नहीं रह पाता। -Rakesh Karwasra copyright@rakeshkarwasra.com
आत्मसंवाद/Inner Dialogue-DAILY Day : 24 January 2026 आज खुद से कहा—जो थकान दिख रही है,वही साबित करती है कि मैं रुका नहीं।हर दिन जीतना ज़रूरी नहीं,पर आज हार न माननासबसे बड़ा कदम है। –Rakesh Karwasra copyright@rakeshkarwasra.com
आत्मसंवाद/Inner Dialogue-DAILY
Day : 23 January 2026 आज खुद से कहा—सब परफेक्ट नहीं है,पर दिल हल्का है।आज वजहें नहीं ढूँढीं,बस मुस्कुराना चुन लिया।और यही खुशी…मेरी जीत है। 😊 -Rakesh Karwasra copyright@rakeshkarwasra