3 फरवरी, 2026 | मंगलवार
आज सुबह एक अजीब सी बात हुई। मैंने अपनी to-do list देखी और महसूस किया — कल जो पाँच काम पूरे किए, उनकी खुशी से ज़्यादा उन दस कामों का बोझ है जो अभी बाकी हैं।
यही तो हमारी आदत है। जो हो गया उसे भूल जाओ, जो नहीं हुआ उसे गिनते रहो।
आज मन ने कहा — “थोड़ा रुको। थोड़ा देखो भी तो कि तुमने क्या किया है।”
उस एक कॉल को याद करो जो तुम टाल रहे थे, पर कर लिया। उस छोटे से काम को याद करो जो तुमने किसी के लिए किया। उस पल को याद करो जब तुमने गुस्से में जवाब नहीं दिया, बल्कि चुप रहने का फैसला किया।
हम बड़ी जीतों के इंतज़ार में छोटी-छोटी जीतों को अनदेखा कर देते हैं। पर सच तो यह है — ज़िंदगी इन्हीं छोटी जीतों से बनती है।
आज अपनी एक छोटी सी जीत को सराहो। चाहे वो सुबह समय पर उठना हो, या बस एक गिलास पानी और पी लेना।
तुम अच्छा कर रहे हो। सच में।
आज आपकी एक छोटी जीत क्या रही? साझा करें!
-Rakesh Karwasra
copyright@rakeshkarwasra.com
छोटी-छोटी जीतें हमें यह एहसास कराती हैं कि कोशिश करना भी एक जीत है।
हर छोटा कदम आत्मविश्वास को नया बल देता है।
जब हम छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद देना सीखते हैं,
तब ज़िंदगी सच में सुंदर बन जाती है।
—instagram @geetacraftdiary
thank you
Shandar..